रेहटी - समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी का किसानों का इंतजार खत्म हुआ l शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में तौल कांटे की पूजा कर चने के समर्थन मूल्य का शुभारंभ किया गया। चने खरीदी केंद्र का शुभारंभ तहसीलदार राजेंद्र जैन, सोसायटी रेहटी चैयरमेन प्रीतम सिंह ठाकुर, जिला सहकारी बैंक मैनेजर रघुवीर मालवीय, सचिव तेज सिंह ठाकुर, गजेेंद्र कुलकर्णी, विजय तैकाम, गोपाल ठाकुर, जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष कुलदीप  सिंह ठाकुर,  पूर्व चैयरमेन कल्याण सिंह धौरी, मंडी लेखापाल नेपाल सिंह चौहान ने किया।

       रेहटी कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर १८०० किसानों की चने की फसल खरीदी जाएगी। जिसका निर्धारित रेट ४ हजार ४०० और १०० रू अतिरिक्त बोनस किसानो को दिया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के मैनेजर रघुवीर मालवीय ने बताया कि इस वर्ष चने का लक्ष्य ६० हजार क्विंटल रखा गया है। जबकि  पिछले वर्ष ३० हजार क्विंटल रखा था। जिसमें १४ हजार क्विंटल ही खरीदी हो  पाई थी। इस वर्ष १ हैक्टेयर  पर १८ क्विंटल चने की खरीदी की जाएगी। वहीं उन्होने मंडी में चले रहे गेहूं समर्थन मूल्य का हवाला देते हुए बताया कि गेहूं की तुलाई विधिवत चल रही है। और रिवहन भी हो रहा है। वहीं वारदाने भी लगातार बुलवाए जा रहे हैं। तथा अभी तक गेहूं का किसानों को १४ करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। चने की खरीदी भी एक एकड़ वाले किसान मुकेश चौहान से की गई। इससे पहले खरीदी केंद्र का जायजा तहसीलदार राजेंद्र जैन ने लिया। और बिना भेदभाव और निष्पक्ष रूप से तुलाई कराने के उन्होने निर्देश दिए।