बैतूल - हाल ही में देश में फैल रही अस्थिरता को लेकर कांग्रेस ने उपवास कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इसी तर्ज पर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद की कार्यवाही बाधित करने को लेकर कांग्रेस को निशाना बनाते हुए संपूर्ण लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में उपवास किया गया।

         कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने भाजपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर के नेतृत्व में सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, समस्त विधायक, भाजपा के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए एक दिनी उपवास में हिस्सा लिया। इस दौरान उपवास पर बैठे भाजपाईयों ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए की जाने वाली संसद की कार्यवाही को कांग्रेस द्वारा लगातार बाधित किया गया, जिसके चलते आम जनता के हित पर लगातार कुठाराघात किए जाने के प्रयास किए गए।