पिपरिया - वाट्सअप पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने पर युवक को भेजा जेल की हवा खानी पड़ी है l पिपरिया में इस तरह का पहला मामला सामने आया है l जानकारी के अनुसार मंगलवारा बाजार पुलिस ने आरोपी मोहन कहार पिता रामलाल 18 निवासी सांडिया रोड , पिपरिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है l जहां से उसे जेल भेज दिया गया । टी आई प्रवीण कुमरे ने बताया कि अशोक वार्ड निवासी शिव शंकर आशीर्वाद के नाम से आपत्ति जनक फ़ोटो व कमेंट प्यारे ग्रुप में सेंड की थी । आरोपी के मोबाइल नंबर से जांच कर आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पिपरिया - वाट्सअप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर युवक को भेजा जेल