होशंगाबाद: युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दो युवकों को पकड़ा गया है l जानकारी  के मुताबिक ग्राम निमसाड़ियां में रात्रि करीब 9 बजे गांव की गली में ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए दोनो युवक इटारसी के बताए जा रहे हैं l दिनेश चौरे और मेहरा गांव निवासी प्रकाश लोखंडे को ग्रामीणों ने गाँव की रहने वाली एक युवती के साथ पकड़ा है l अशोक चौरे ने दोनो युवकों को अंधेरी गली में उस समय रंगे हाथों पकड़ा जब मेलमिलाप हो रहा था l

           ग्रामीणों का कहना है कि युवक लंबे समय से गांव में देखे जा रहे थे l जबकि युवती ने बताया कि दिनेश उसे स्वयं के 3 फोटो और आधार कार्ड देने आया था l बैंक में खाता खुलवाने की बात सामने आरही है l अब सवाल यह है कि रात्रि 9 बजे कौनसी बैंक खुली थी?और सुनसान गली में कौनसा खाता खुल रहा था l हालांकि दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर देहात पुलिस के सुपुर्द कर दिया है l