दानीकुण्डी - मरवाही यूथ कांग्रेस की मासिक बैठक मटियाडाँड़ में आयोजित की गई। जिसमें मरवाही के युवा कांग्रेसियों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दी। युवा कांग्रेसियों को दिशा निर्देशित करने व उन्हें उत्साहित करने मरवाही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता व उनके साथ कोषाध्यक्ष अजय राय,महिला कांग्रेसी कौशिल्या ओटावी व शिवराम मार्को उपस्थित हुए।
मासिक बैठक में बूथ स्तर पर चर्चा परिचर्चा कर मजबूती से काम करने की बात कही गयी।साथ ही लोगो से व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क बनाये रखने और संगठन से जोड़ने को कहा गया।इस मासिक बैठक में युवाओं का कांग्रेस की ओर विशेष रुझान दिखा।मरवाही ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भोला नायक ने कहा कांग्रेस मैं नही,हम के सिद्धांत पर चुनाव लड़ती है,जिसमे उसे सफलता भी मिलती है।युवा कांग्रेस जिला महासचिव व मरवाही विधानसभा किसान कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा ने कहा,मरवाही कांग्रेस की थी ,और आगामी चुनाव में कांग्रेस पुनः भारी मतों से जीतेगी।इनके अलावा मीटिंग में मुख्य रूप से अजय राय रूमगा,राजकमल गुप्ता,छक्केलाल व युवा उपस्थित थे।