होशंगाबाद - तीन दिन पहले दिए गए मौखिक अल्टीमेटम के समाप्त होते ही आज नपा का प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने के लिए रसूलिया पहुंचा l जिन दुकानदारों ने अल्टीमेटम के बाद भी अपनी दुकान नहीं हटाई उनकी दुकान को आज अमले द्वारा जेसीबी से हटाने का काम शुरू किया है l जेसीबी द्वारा नेशनल हाईवे ६९ पर दोनों तरफ की दुकानों को हटाया जा रहा है l
हालाँकि इसके पूर्व भी इस तरह के अतिक्रमण हटाने का काम होता रहा है l उसके कुछ समय बाद ही अतिक्रमण कारी वापस उसी स्थान पर आकर जम जाते हैं l ऐसा न हो, इसके लिए प्रशासन कोई कारगर उपाय नहीं कर पा रहा है l