पिपरिया - शहर के मंगलवारा चौक पर नगर पालिका वाटर एटीएम लगा रही है जिसमे 2 रुपये लीटर में बिकेगा पानी l सुभाष प्रतिमा के पीछे बन रहे इस पैसे में पानी बेचने के लिए लग रहेे वाटर एटीएम का आम आदमी पार्टी पिपरिया में पुरजोर विरोध कर रही है। आप पार्टी ने वाटर एटीएम का विरोध करने के मुख्य कारण बताये हैं जो इस प्रकार हैं - 

1) पीने का पानी पर मौलिक अधिकार है , इस के लिए कोई शुल्क नही लगना चाहिए।

2) इस क्षेत्र में विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा लगाई निःशुल्क प्याऊ पहले से उपलब्ध है।
इस फ़ोटो में भी सामने दुर्गा मंदिर की प्याऊ दिख रही हों।

3) अगर नपा को जनता की इतनी चिंता है जनता की प्यास की तो इसे बिल्कुल निःशुल्क लगाना चाहिए ।

4) इस तरह जनता का पैसा व्यर्थ होशंगाबाद में भी हो चुका है वहाँ भी नपा द्वारा कई जगह इसी तरह की मशीन लगाई गई है जो अब सिर्फ बेकार पड़ी है कारण पैसों में पानी बेचना , इस तरह जनता का पैसा व्यर्थ कर रही है नपा।

5) दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शुद्ध पानी के ऐसे हजारों water atm लगाए है जिसमे बिल्कुल निःशुल्क पानी लोगो को मिलता है।

आम आदमी पार्टी माँग करती नपा अध्यक्ष से निवेदन करती है कि कृपया यहाँ water atm न लगाएऔर अगर लगाए तो उसका पानी निःशुल्क हो।