इटारसी - खबर आ रही है कि छेड़छाड़ और मारपीट से पीड़ित एक युवती एफआईआर दर्ज कराने हेतु पुलिस थाने के चक्कर काट रही है और उसकी एफआईआर पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की जा रही है l जानकारी के अनुसार मामला 6 तारीख का है l इस मामले में एक युवती ने झगड़े में घायल फरियादियों पर छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके कारण झगड़ा हुआ था । परन्तु पुलिस ने अब तक दर्ज नही की पीड़ित युवती की एफआईआर । रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु पीड़ित युवती थाने के चक्कर काट रही है l 

           जानकारी के अनुसार इटारसी के पुलिसवालों ने आवेदन के लिए फरयादी युवती को पेन कागज़ तक नहीं दिए l पीड़ित युवती लंगड़ाते हुए बाजार से खुद खरीदकर लाई कागज़ और पेन। पुलिस ने आवेदन लेकर बिना पावती दिए पीड़िता को चलता किया । इटारसी पुलिस द्वारा अभी तक पीड़ित तथा छेड़छाड़ में घायल युवती की गुहार पर कोई कार्यवाही नही की गई है l पीड़ित भांजी अब शीघ्र कार्यवाही न होने पर प्रदेश के मामा,मुख्यमंत्री से गुहार लगाएगी l 

          इटारसी पुलिस की कार्यप्रणाली का आलम यह है कि न्यायालय के फैसले से पहले ही इटारसी पुलिस खुद जज बनकर दे देती है सजा l मामले में थाने से पैदल अस्पताल ले गई मारपीट के आरोपियों को पुलिस । पहले गाड़ी खराब फिर बंदोबस्त में वाहन लगे होने का बनाया गया बहाना ।