जबलपुर - मध्यप्रदेश स्टेट बार कौंसिल के प्रवक्ता राधेलाल गुप्ता एवं आर.के.सिंह सैनी के अनुसार मध्यप्रदेश स्टेट बार कौंसिल की सामान्य सभा जो कि ०९-०४-२०१८ को आयोजित थी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि २४-०२-२०१८ की सामान्य सभा में जो प्रस्ताव पारित हुआ था जिसके तहत रामेश्वर नीखरा को निष्कासित किया गया था उसे वापस लेते हुए नीखरा की सदस्यता बहाल कर दी गई है l अब यह एक सुखद संयोग ही है कि जिस दिन नीखरा की सदस्यता बहाल हुई उसी दिन उनकी नर्मदा परिक्रमा का समापन हुआ है l 

            बार कौंसिल के १६ सदस्यों द्वारा नीखरा की सदस्यता बहाल करने की मांग की गई थी l ९ अप्रेल को हुई सामान्य सभा की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था l बैठक में सर्व सम्मति से नीखरा की सदस्यता बहाल कर दी गई है l स्टेट बार कौंसिल के प्रवक्ता और सभी सदस्यों द्वारा नीखरा को बधाई प्रेषित की गई है l