विदिशा - खबर आ रही है कि गंजबासौदा तहसील के उदयपुर क्षेत्र के खोगरा गाँव के बच्चों की शिक्षा की कोई व्यवस्था गाँव में नहीं है l शिक्षा के साथ इन लोगों को कोई मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पा रही है l इसी तारतम्य में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, सदस्य मुकेश ताम्रकार, मनु श्रीवास्तव और हजारी लाल पाठक ने खोगरा गाँव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया इनके साथ कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की टीम भी थी l
गाँव का निरिक्षण कर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि इस गाँव का सरपंच इस गाँव में निवास नहीं करता है जिसके कारण यहाँ के लोगों को अपने काम निपटाने के लिए करीब १९ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है l इन सब अव्यवस्थाओं के चलते गाँव के बच्चों के लिए न तो शिक्षा की व्यवस्था हो पा रही है और न ही इन लोगों को मूलभूत सुविधाएँ मिल पा रही है l