होशंगाबाद - नगर में अवैध रेत खनन पर प्रशासन गाहे-बगाहे कार्यवाही करता रहता है और अवैध रेत परिवहन में लिप्त वाहनों को जब्त भी किया जाता है परन्तु इसके बावजूद भी यह कारोबार बदस्तूर जारी है l शहर में बिना नंबर प्लेट के भाग रही अवैध रेत के परिवहन में लगी ट्रैक्टर ट्रालियां सिविल लाइंस एरिया में देखी जा सकती है जो बेरोकटोक दिन रात भाग रही है l इन वाहनों से गिरने वाली रेत सड़क पर जमा हो रही है जिसके कारण ना जाने कितने लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है l आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन पर ही होती है उसके बाद भी अवैध रेत का परिवहन करते इन कालनेमियों पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं है ? यह एक अहम सवाल है l