उमरिया । जनसम्पर्क विभाग द्वारा जनपद पंचायत करकेली एवं पाली हाट बाजार में ं सूचना शिविर का आयोजन कर जन सामान्य को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी । शिविर में सामाजिक न्याय एवं निषक्त जन कल्याण , उडने के लिए समूचा आकाष, सकारात्मक पहल से बदलती तस्वीर, मध्यप्रदेष पुलिस जन और जीवन की पूरी सुरक्षा, सबके लिए सुलभ स्वास्थ्य, आधी आबादी का पूरा साथ, आगें आये लाभ उठायें, किसानो के लिए खड़ी सरकार से संबंधित ब्रोसर, पंपलेट वितरित किया गया।
षिविर मंे महिला सषिक्तकरण हेतु लाडो अभियान , बेटी बचाओ अभियान, लाडली लक्ष्मी योजना, शौर्या दलों का गठन, स्वागतम लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ अभियान जैसे महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बाबूलाल रैदास, रामचरण साहू, मो0 अहमद खान द्वारा स्वरोजगार योजना की जानकारी चाही गई, जिसका युक्ति युक्त करण सलाह देकर संतुष्ट किया गया वही जनपद पंचायत करकेली एवं उद्योग विभाग से संपर्क करने की सलाह दी गई। इसी प्रकार भुण्डा निवासी फुद्दा ने राज्य बीमारी सहायता हेतु जानकारी ली, जिसे बताया गया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा राज्य बीमारी सहायता हेतु प्रस्ताव शासन द्वारा चिन्हित अस्पतालों में प्रेषित कर 2 से 2.50 लाख रू0 तक इलाज कराया जाता है। कैलाष कुमार गुप्ता एवं मोहम्मद शफीक ने हाथ ठेला हेतु ऋण की जानकारी चाही जिन्हें मुख्य नगर पालिका अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी गई।
हाट बाजार पाली मंे चाका निवासी छंगी बाई , किरण यादव , श्याम कली, इंदिरा बाई साहू, रामलेखावन साहू, मुन्नी बाई, सखाराम, सिंगपमर एवं खोलखम्हरा निवासी दीपक कुमार ने स्वरोजगार हेतु जानकारी चाही जिन्हे आगे आये-लाभ उठाये फोल्डर देकर संबंधित विभाग मे संपर्क करने की सलाह दी गई। षिविर में बताया गया कि शासन द्वारा शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रुपए की राषि पात्र हितग्राहियों को दी जाती है। ऐसे हितग्राहियों का चयन ग्राम पंचायत स्तर से की जाती है।