रेहटी-  किसान सम्मान यात्रा मंगलवार को सलकनपुर से वासनिया खुर्द पहुंची। जहां जगह-जगह किसानों का सम्मान किया गया। सरकार को ५वी बार कृषि कर्मठ अबार्ड मिलने के बाद इसमें किसानों का ही योगदान रहा है। वहीं शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रथ यात्रा के माध्यम से दी जा रही है। वहीं उत्कृष्ट किसानों का सम्मान भी गांव गांव किया जा रहा है।

        मंगलवार को आंवलीघाट में पूर्व विधायक एवं बेयर हाऊस कारपोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वन विकास निगम अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा, किसान सम्मान यात्रा प्रभारी रामनारायण साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन  पटेल, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष रामसजीवन यादव, जिला महामंत्री अनार सिंह चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद गोपाल पटेल, अल्संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला खान उपस्थित होकर किसानो का सम्मान किया गया। और मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धिया गिनाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण भी उपस्थित थे।