रेहटी - थाने के ग्राम बोरदी निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर और उसको भगाकर ले जाना आरोपी के लिए बहुत महंगा सावित हुआ है। जहां नाबालिग को ले जाने पर आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधिक्षक सिहोर ने ३ हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। जहां रेहटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दिया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरदी निवासी फरियादी की नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर ले गया। घटना ३१ जनवरी २०१८ की है। जहां पिता द्वारा रेहटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिक के मामले को गंभीरता से लिया और एक टीम गठित कर आरोपी पिंटू उर्फ जीतेंद्र पिता भगवत मांडवी निवासी शांती नगर मंडीदीप जिला रायसेन को सलकनपुर से गिरफ्तार किया है । वहीं नाबालिग लड़की को मंडीदीप से बरामद कर पिता को सौंपा।
इस आरोपी की गिरफ्तारी पर ३ हजार रूपए का ईनाम था। जिसमें रेहटी पुलिस को सफलता मिली है। जिसमें आरोपी को धारा ३६३, ३६६ ए, ३७६ भादीविए एवं ५/६ पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। जिसमें रेहटी थाना प्रभारी रजनीकांत दुवे, सव इंन्सपेक्टर श्याम सूर्यवंशी, आरक्षक सत्यनारायण, मनोज यादव , विपिन जाट, साईवर सेल आरक्षक शैलेंद्र और सुनील सालवे की भूमिका सराहनीय रही है।