बैतूल -  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान के तहत अवैध शराब विक्रेताओं तथा परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है, जिसमें थाना शाहपुर, थाना सारणी द्वारा कुल 03 प्रकरण बनाये गये। 

          थाना शाहपुर- थाना शाहपुर के सउनि कमलेश रघुवंशी द्वारा भ्रमण के दौरान, ग्राम भौरा में, अवैध रूप से शराब बैचते हुये, राजेन्द्र पिता मानसिंह माधव उम्र 48 वर्ष निवासी भौरा को पकडा, जिसके कब्जे से 03 लीटर 240 एमएल देशी प्लेन मदिरा कीमती 1,200/-रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपक्र. 95/18 धारा 34-ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

         थाना सारणी- थाना सारणी के प्रआर दिनेश झरबडे द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान, बाजार मोहल्ला सारणी में, अवैध रूप से शराब बैचते हुये, गौतम पिता गजानंद इंगले उम्र 24 वर्ष निवासी बाजार मोहल्ला सारणी को पकडा, जिसके कब्जे से 02 लीटर 520 एमएल अवैध देशी प्लेन मदिरा कीमती 700/-रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपक्र. 228/18 धारा 34-ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

        थाना सारणी- थाना सारणी के सउनि फतेेह बहादुर सिंह द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान, मांग मोहल्ला सारणी में, अवैध रूप से शराब बैचते हुये, राजा पिता महादेव संतापे उम्र 26 वर्ष निवासी मांग मोहल्ला सारणी को पकडा, जिसके कब्जे से 02 लीटर 700 एमएल अवैध देशी प्लेन मदिरा कीमती 900/-रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपक्र. 229/18 धारा 34-ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

      थाना चिचोली द्वारा आम्र्स एक्ट की कार्यवाही-
दिनांक 08.04.18 को थाना चिचोली द्वारा आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की। जिसमे कुल 01 प्रकरण बनाया गया। थाना चिचोली के सउनि जीपी बिल्लौरे द्वारा बताया कि सडक मोहल्ला चिचोली में, लोगांे को डराते-धमकाते, पूरन पिता सीताराम राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी सडक मोहल्ला चिचोली को पकडा, जिसके कब्जे से लोहे का छुरा कीमती 200/-रू. का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपक्र. 139/18 धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई