होशंगाबाद – एनएफटीई के तत्वावधान में भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारियों का सम्मलेन आयोजित किया गया l सम्मलेन में होशंगाबाद और हरदा जिले के समस्त कर्मचारी शामिल हुए l सम्मेलन को एनएफटीई के राष्ट्रीय संगठन सचिव के.एस ठाकुर ने संबोधित किया l उन्होंने कहा कि थर्ड पीआरसी की कार्यवाही दिल्ली में चल रही है जिसकी रिपोर्ट 3 से ४ माह में आने की सम्भावना है l कैश-लेश सुविधा को भी फिर से शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है l
टावर कम्पनी का विरोध
विशेष अतिथि परिमंडल सचिव हबीब खान ने अपने संबोधन में कहा कि टावर कंपनी के विरोध में दिनांक १२/०४/२०१८ को एक दिवसीय धरने का अखिल भारतीय स्तर पर आयोजन किया जायेगा l आयोजन में पधारे के.एस. ठाकुर, हबीब खान, रेवत सहारे, महेंद्र सिंह यादव का जिला सचिव एवं कार्यक्रम के आयोजक हरनाम सिंह झा ने शाल एवं पुष्पहार से स्वागत किया l
सेवानिवृत्त कर्मचारी का सम्मान
कार्यक्रम में श्री रामचरण रिटायर्ड एवं कार्यालय सहायक जो कि विभाग में वर्ष २००९ से आज तक बीएस एन एल को निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं, उनका भी स्वागत के.एस. ठाकुर एवं उप मंडल अधिकारी द्वारा किया गया l
व्हाट्स अप ग्रुप होगा लांच
जिला सचिव हरनाम सिंह झा ने बताया कि कर्मचारियों के हितों से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं उनका शीघ्र निराकरण किया जायेगा l इस बाबत कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के लिए एक व्हाट्स अप ग्रुप को लांच किया जा रहा है l जिस पर सभी कर्मचारी अपनी अपनी समस्याओं को भेज सकते हैं l जिला सचिव द्वारा योगेश देवास्कर एस.एन.ई.ए अध्यक्ष का शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया गया l साथ ही हरदा, पिपरिया, इटारसी एवं बनापुरा से आये हुए साथियों का भी स्वागत किया गया l