बैतूल  -  कलेक्टर शशांक मिश्र ने 20 स्टोन क्रेशरों को नोटिश जारी करने की कार्यवाही की तो हड़कम्प मच गया । बीते दिनों एक स्टोन क्रेशर के समीप पानी के गड्ढे में डूबने से दो आदिवासी मासूमो की मौत के बाद जिला प्रशासन ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए यह कार्यवाही की है । भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिन स्टोन क्रेशरों पर खदान और प्लांट पर तार की फेंसिंग नही है वहा जल्द ही यदि स्टोन क्रेशर संचालको ने तार फेंसिंग नही की तो स्टोन क्रेशर की लीज निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी ।

          जिले के सबसे बड़े स्टोन क्रेशर बालाजी एसोसिएट्स बोथिया, सन्तोष डोगरदीये मुलताई, रवि साहू मुलताई, श्रीमती मधु पांसे मंगोनकला, सत्येंद्र मोहन सक्सेना मुलताई, श्रीमती निर्मला साहू मुलताई, श्रीमती प्रेमलता देवी अग्रवाल मुलताई, श्रीमती मीरा बाई बोड़खे मुलताई, श्रीमती कौशल्या बाई देशमुख मुलताई, दिलीप आर्य भीमपु, प्रवीण बारई मुलताई, श्रीमती सन्ध्या चौहान भैसदेही,राजेश सिंह ठाकुर भैसदेही, राजेन्द्र सिंह किलेदार भैसदेही नितेश आवलेकर चिचोली, सुनील आर्य चिचोली, कृष्णा लोखंडे  घोघामा भैसदेही, श्रीमती संगीता रघुवंशी बम्हनी आमला, तिरुपति बिल्डकॉन, तकिउल हसन उभरिया मुलताई को नोटिस जारी गये गए है जिसमे लिखा है किआपने खनिज विभाग के नियमो का पालन नही किया है इसलिए क्यो न आपकी लीज निरस्त कर दी जाए।