रेहटी - पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने आमजन के साथ बैठक की और बताया कि सोशल साइट्स पर भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट ग्रुप में नहीं डालें, न शेयर करें l सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया की खबरों पर भरोसा कर इन्हें वायरल नहीं करें। व्हाटस एप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल साइट पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उस पर ध्यान नहीं दें। 10 अप्रैल को कोई बंद नहीं है।
उन्होंने कहा कि व्हाटस एप ग्रुप में कोई अफवाह या भड़काऊ, अश्लील या अन्य पोस्ट कोई डालता है तो कड़ी करवाई की जाएगी। ग्रुप एडमिन अलर्ट रहें। किसी ग्रुप में ऐसी पोस्ट आई तो एडमिन व पोस्ट डालने वाले सदस्य पर कार्रवाई की जाएगी।
यह बात रेहटी थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने कही। वे थाना परिसर में बैठक में बोल रहे थे। दुबे ने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। तहसीलदार राजेन्द्र जैन ने कहा कि सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप पर सायबर सेल की नजर है। कोई भी भ्रामक, अफवाह, भड़काऊ पोस्ट नहीं करें।
इस दौरान आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चोहान तहसीलदार राजेन्द्र जैन,डाक्टर आर के यादव , राम गोपाल टेलर ,गजराज सिंह चौहान, विष्णु ठाकुर, मगंल सिह ठाकुर, पार्षद अनिल जितारी,महेश हरियाले,जितेन्द्र चौहान ,आनद गोपाल पटेल,विजय वर्मा, रामसिंह चौधरी, कुलदीप ठाकुर, भागचन्द ज्ञानचादनी, शिव चौहान , मुकेश मेहता, बलराम चोहान ,बलराम सिसोदिया, लाडसिह चौहान, आनन्द विश्वकर्मा अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।