रेहटी - किसान सम्मान यात्रा आज रविवार शाम को सलकनपुर मंडल के ग्राम ऊंचाखेड़ा में बुधनी मंडल से पहुंचेगी l ऊंचा खेड़ा के बाद ग्राम विवदा में किसान सम्मान यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा । सोमवार को विपदा से किसान सम्मान यात्रा निनौर मकोडिया चारवा पथौडा होते हुए जहाजपुरा में दोपहर को किसान सम्मान यात्रा की सभा होगी सभा के किसान सम्मान यात्रा मुर्राह ,पानगुराडिया नीलकछार होते हुए शाम को बांया में आम सभा होगी उसके पश्चात किसान सम्मान यात्रा का रात्रि विश्राम सलकनपुर धाम में रहेगा ।
       
        सोमवार को किसान सम्मान यात्रा देवी धाम सलकनपुर से मकोडिया मोगरा  आवलीघाट होते हुए मरदानपुर को दोपहर की सभा होगी मरदानपुर की सभा के पश्चात रेवगाव नहलाई मट्ठागांव रतनपुर सावलखेड़ा से वासनिया खुर्द में नसरुल्लागंज मंडल में किसान सम्मान यात्रा पहुंच जाएगी यह जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से किसान मोर्चा के सलकनपुर मडंल अध्यक्ष आनंद गोपाल पटेल ने दी है।और किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या मे किसान सम्मान यात्रा मैं शमिल हो क्योंकि मध्यप्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है और किसानों की मेहनत के कारण ही मध्यप्रदेश को पाचवी बार कुर्षि कर्मड आवार्ड मिला है इसलिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहते हैं की भारतीय जनता पार्टी किसानों का सम्मान करे यह किसानों के लिए है इसलिए अधिक अधिक संख्या पहुँचे ।