रेहटी - शनिवार को थाना रेहटी के अंतर्गत अ वर्ग के ग्राम सतराना के ग्राम पचायत भवन में जनसंवाद किया गया l जिसमें ग्राम सरपंच, उपसरपंच, मीडिया बंधु, संभ्रांत महिलाएं एवं जनरल, ओबीसी एवं SC ST सभी वर्गों के लोग उपस्थित हुए l
जनसंवाद में बताया गया एससी एसटी एक्ट के संबंध में भ्रामक अफवाहों पर ध्यान ना दे l फेसबुक एवंम व्हाट्स अप पर आपत्तिजनक कमेंट ना करने और भ्रामक जानकारी न देने की हिदायत दी गई और उन्माद को बढ़ावा देने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने के बारे में बताया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी रेहटी रजनीकांत दुबे ,सरपंच विजय सिंह युदवशी, श्याम सिंह सूर्यवशी, मनोज यादव, नीतेश रघुवंशी सहित ग्राम के महिला एवम पुरूष मौजूद थे ।