बैतूल - मध्यप्रदेश सरकार में नर्मदा से जुड़े 5 सन्तो को राज्यमंत्री बनाये जाने को लेकर ताप्ती नदी से जुड़े ताप्ती भक्तों ने भी ताप्ती से 5 लोगो को राज्यमंत्री बनाये जाने को लेकर आज जिला मुख्यायल बेतूल पर सांकेतिक धरना दिया । धरना देने वालो की यह माग थीं कि मध्यप्रदेश सरकार ताप्ती नदी के साथ कई वर्षा से निरन्तर भेदभाव करते आ रही है।
ताप्ती विकास प्राधिकरण, ताप्ती घाटी परियोजना, ताप्ती अभिकरण, ताप्ती मंत्रालय जैसी वर्षो से की जा रही मांग को मध्यप्रदेश सरकार ने आजतक पूरा नही किया है, जिस्ले चलते क्षेत्रीय जनता में जन आक्रोश है और ऐसी जन आक्रोश का परिणाम है कि आज ताप्ती नदी से जुड़े व्यक्तियो को भी राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आज दिनांक 5 अप्रेल 18 गुरुवार को समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियो ने सांकेतिक धरना दिया।