होशंगाबाद - खबर आ रही है कि नगर के मेन मार्केट में स्थित घड़ी की दुकान जिसका नाम वीर वाच हाउस बताया जा रहा है उसमे भीषण आग लग गई है l दमकल की गाड़ियाँ और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँच गया है l
जानकारी के अनुसार यह घड़ी की दुकान लक्ष्मनसिंह ठाकुर की है जिसमे आग लगने से लाखों का नुक्सान होने की संभावना है l आज गुरुवार मार्केट बंद होने के कारण दुकान बंद थी l बंद दुकान में आग लगने के कारण जब धुँआ शटर के बाहर निकलने लगा तब लोगों को समझ आया कि आग लगी है और लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी है l आग लगने का कारण अभी अज्ञात है l समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है अन्यथा आसपास की दुकाने भी इसकी चपेट में आ सकती थीं l