होशंगाबाद -  मामला सम्भागीय मुख्यालय से जुड़ा है भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला को लेकर बड़ी मिलीभगत की ओर इशारा किया है l प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय चौकसे ने इस बाबत एक शिकायत आवेदन जिला कलेक्टर से लेकर प्रधानमंत्री तक को भेजा है l हालाँकि लोकायुक्त को भी मामले की और इशारा करते हुए शिकायत प्रेसित की हैl शिकायत में आरोप है कि शशांक शुक्ला जिला खनिज अधिकारी और डिजियाना कंपनी की मिलीभगत के चलते लाखों के राजस्व को चूना लगाया जा रहा है l कंपनी के प्रभाव देखते बनता है अधिकारी खुद कंपनी की गाड़ी में घूमते है l आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता को देखते हुए मामला प्रदेश के सीएम को भी भेज है l अब सवाल यह है क्या अधिकारी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के आदेश को पलीता लगा रहे हैं l या नीचे से लेकर ऊपर तक ठेकेदारों को खुला संरक्षण प्राप्त है l चाहे जो हो यदि 10 दिन के अंदर इस शिकायत पर कार्यवाही नहीं की गई तो प्रकोष्ठ के लोग सामूहिक इस्तीफा देंगे l 

               प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं पदाधिकारियों द्वारा आरोप लगाया गया कि जब पीलीकरार रोड पर ट्रक को पकड़ा गया तो उसे खदान से पकड़ा हुआ क्यों बताया गया l जब इस मामले पर खनिज अधिकारी से प्रकोष्ठ द्वारा पूछा गया तो उनके साथ बदतमीजी एवं अभद्रता की गई l 

               मीडिया में मामले के आते ही जिला खनिज अधिकारी ने पत्रकारों को जानकारी देने की वजाए अपने मातहतों से मोबाइल रिसीव करवाना शुरू कर दिया है l जानकारी देने से बचते खनिज अधिकारी की इस बात से साफ़ जाहिर होता है कि दाल में कहीं न कहीं कुछ काला है या पूरी दाल ही काली है l हालाँकि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने उल्लेखित शिकायत पत्र में १० बिन्दुओं पर जांच की मांग की है l 

यह है जांच के प्रमुख बिंदु - 
1 जिला खनिज अधिकारी और डिजियाना कंपनी के संबंधों की जाँच l 
2 वैध रॉयल्टी और सही लोडिंग के चलते पहला ट्रक सरपंच कमलेश कीर ने अपनी खदान से भरा था पीलीकरार रोड पर ट्रक MP20GA-5767 रोककर आखिर क्यों हुई कार्यवाही l 
3 शशांक शुक्ला के कई ट्रक दूसरे नामों से जांच की मांग l
4 खनिज अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच की मांग l 
5 आखिर जासलपुर की रेत कैसे उठ गई? और किसने उठाई? इसकी जांच की जाए ड्रोन वीडियो बड़ा सबूत l 
6 डिजियाना कंपनी को कितने हेक्टेयर की खदान आवंटित की गई थी और कितना अवैध खनन हुआ है इसकी जांच की जाए l