आमला - आज शहर के मेन मार्केट में भारत बंद के दौरान दलित संगठनों द्वारा जबरन दुकाने बन्द करने की कोशिश की गई l जिसमें उन्होंने मार्केट के प्रतिष्ठित व्यापारियों से दुकानें बंद करने को लेकर अभद्रता भी की और टीआई सन्तोष चौहान व अन्य पुलिस बल मूक दर्शक बना रहा । प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के सामने न केवल अभद्रता की बल्कि खुल्लम खुल्ला गुंडागर्दी कर जबरन मेनरोड की दुकानों के शटर भी गिराए गए । यही नही असामाजिक तत्व अपने हाथो मे लठ लिए दुकानदारों को डराते और गाली गलौच करते हुए उनकी दुकानों में घुसकर जबरन दुकान बंद करवाते हुए नजर आए । पुलिस

           व्यापारी संघ के पदाधिकारी किशोर गुगनानी ने बताया कि कल शाम ही व्यापारी संघ द्वारा पुलिस थाने में लिखित सूचना दी थी कि हम लोग दिनांक 2 अप्रेल को अपने प्रतिष्ठान खुले रखेंगे जिसमें पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए । लेकिन उसके बाबजूद आमला थानाप्रभारी ने लापरवाही बरती जिसके चलते प्रदर्शनकारियों द्वारा मेंन मार्केट के व्यापारियों से गुंडागर्दी की गई।

          वही व्यापारी संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ भी कुछ लोगो द्वारा अभद्रतापूर्ण व्यवहार के साथ खुलेआम गुंडागर्दी कर उनके सम्मान को ठेस पहुचाई गई । आक्रोशित व्यापारी संघ द्वारा भारी संख्या में पुलिस थाने पहुचकर टीआई को खूब-खरी खोटी सुनाई व मांग की कि वीडियो के आधार पर पुलिस गुंडागर्दी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करे । टीआई के रवैये से नाराज व्यापारियों ने एक लिखित ज्ञापन सौंपा है और गुंडागर्दी करने वालो के खिलाफ एफआईआर की मांग की। काफी देर बहस करने के बाद एवं व्यापारियों और नागरिकों के गुस्से को देखते हुए टीआई संतोष चौहान ने 16 संगठनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । टीआई और आमला पुलिस की नाकामी व निक्कमेपन को लेकर कल सभी व्यापारी आमला और बोड़खी बन्द रखेंगे ।