होशंगाबाद -  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बनाई गई मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना में कृषकों को उनकी फसल का सही मूल्य बिना किसी परेशानी के प्राप्त हो रहा है। इसका एक उदाहरण इटारसी तहसील के ग्राम भट्टी के कृषक धन सिंह राजपूत हैं l जिन्होंने इस वर्ष अपनी उड़द की फसल भावांतर भुगतान योजना के तहत बेची और उन्हें अपनी उपज का वाजिब दाम मिला।

              धनसिंह राजपूत बताते हैं कि पूर्व में उन जैसे कृषकों को अपनी फसल व्यापारियों को कम दाम में बेचनी पड़ती थी इससे उन लोगों को अपनी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता था। साथ ही खेती में लगाई गई लागत भी नहीं निकल पाती थी किंतु जब से प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना किसानों के हित में बनाई है तब से किसानों का व्यापारियों के हाथों शोषण बंद हो गया है।

             धनसिंंह राजपूत ने बताया कि उनकी 8 एकड़ कृषि भूमि हैं कुछ भूमि पर उन्होंने उड़द की फसल लगाई थी। उन्होंने भावांतर भुगतान योजना के तहत अपनी 7 Ïक्वटल 10 किलो उड़द को बेचा इससे उन्हें लगभग 37 हजार रूपए प्राप्त हुए। उनका कहना हैं कि मुख्यमंत्री की भावांतर योजना से हमें अधिकतम रेट मिल रहा है। पहले फसल बिगड़ जाती थी और घाटा भी होता था किंतु भावांतर से अब घाटे की भरपाई भी हो जाती है। वे बताते हैं कि प्राप्त राशि का वे समुचित उपयोग करेंगे।