भोपाल -  प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 62 वर्ष करने पर कर्मचारी सगठनों ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया और उनका सम्मान किया है l इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की है lसीएम ने ऐलान किया है कि जल्द ही एक लाख पदों पर भर्ती की जायेगी l वहीं सीएम ने संविदा व्यवस्था समाप्त करने का भी ऐलान किया है l सीएम ने कहा संविदा की व्यवस्था अन्याय पूर्ण है, हम इस व्यवस्था को समाप्त करने का काम करेंगे l   

           मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संगठनों को सम्बोधित करते हुए कहा रिटायरमेंट की उम्र 62 करने के बाद भी युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे l सीएम ने कहा लम्बे समय से टीस थी कि जो लोग बिना प्रमोशन रिटायर हो जाते है उनके लिए कुछ किया जाए इस लिए यह फैसला लिया गया है l जो रिटायर हो गए उनके लिए भी प्रमोशन के रास्ता सरकार निकालेगी| पिछली सरकारो ने कर्मचारियों को रुला रुला कर दिया है। हमारी सरकार कर्मचारियों के लिए हर मुमकिन कार्यक कार्य कर रही है l 54 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनधि इस सम्मलेन में शामिल हुए l  

         सीएम ने कहा संविदा की व्यवस्था अन्याय पूर्ण है| में इस व्यवस्था को समाप्त करूँगा युवाओं की नौकरी छीन कर नहीं दी जाएगी l 60 से 62 उम्र करने में जितने पद खली होने थे उतने नए पदों पर भर्ती की जायेगी l नए पदों में कटौती नही की जाएगी। युवाओं का हक़ नहीं छीनने देंगे l सीएम ने ऐलान किया कि लगभग एक लाख पदों पर भर्ती की जायेगी l जल्द ही 31 हजार शिक्षक व्याख्यता के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी होगी, अप्रैल माह के अंत तक इसकी विज्ञप्ति जारी होगी l इसके बाद फिर से 31 हजार शिक्षक की भर्ती करेंगे| इसके अलावा 14 हजार आरक्षक, 8000 नए आरक्षक, नायाब तहसीलदार के पदों पर भर्ती सहित एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे l  वहीं इसी साल साढे 7 लाख बच्चो को रोजगार भी दिया जाएगा l