इंदौर - मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ है| शहर के सरवटे स्टैंड पर स्तिथि एक चार मंजिला एमएस होटल इमारत अचानक ढह गई है l जिसमे करीब कई लोगों के दबे होने की आशंका है l 

       इस इमारत में होटल और लॉज संचालित हो रही थी l जानकारी के अनुसार बिल्डिंग बहुत पुरानी बताई जा रही है l घटना की जानकारी के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुँच चुका है और बचाव कार्य किया जा रहा है l स्थानीय विधायक समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँच चुका है l  

      जानकारी के मुताबिक छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में सरवटे बस स्टैंड पर एक चार मंजिला होटल की इमारत गिर गईहै l यह हादसा 9 बजकर 17 मिनट का बताया जा रहा है| एक वाहन के टकराने से यह जर्जर इमारत गिर गई l घटना के 20 मिनट बाद निगम का अमला मौके पर पहुंचा l बिल्डिंग के गिरते ही अफरा तफरी मच गई और हर कोई मौके पर पहुँचने लगा और मलवा हटाने की कोशिश करने लगा l लोगों की भारी भीड़ के कारण बचाव दल को परेशानी हुई जिसके बाद लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठिया भांजी है l स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग की जर्जर अवस्था की जानकारी प्रशासन को पहले से ही दे दी गई थी परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई l

      मृतकों और घायलों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है मलवे में 30 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है l  मौके पर निगम का अमला, पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस मौके पर है और बचाव कार्य जारी है l