गोटेगांव - गोटेगांव थाना अंतर्गत देवनगर पुराना गांव से एक ह्रदयविदारक घटना की खबर आ रही है जहाँ पास ही में बहने वाली उमर नदी में एक नवजात बच्चे का शव तैरते हुऐ लोगो ने देखा है l जिसके बाद गांव के लोगो ने गोटेगांव पुलिस को घटना की सूचना दी है l घटना की जानकारी मिलने के बाद गोटेगांव पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच की है । पुलिस ने बताया की बच्चा नवजात है l वह लगभग 3 - 4 माह का लग रहा है l जिसे जन्म के बाद नदी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है l