होशंगाबाद - आज पूरे देश में रामभक्त हनुमान जन्मोत्सव की धूम है l होशंगाबाद में भी सभी मुख्य हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है l हर खाशोआम श्री राम भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों में पहुंचा l
मालाखेदी स्थित प्राचीन विजयश्री हनुमान मंदिर में भी आज तडके से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था l भक्तों ने भगवान् श्री हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और अपनी मनोकामनाएं प्रभु के सामने रखी l इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया l