मरवाही - क्षेत्र के सक्रिय एवं अनुभवी युवा नेता विशाल सिंह उरेती ने कांग्रेस के सभी पदो से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने अब तक अपने सभी पद का सक्रियता व कुशलता से निर्वहन किया है । जानकारी के अनुसार उन्होंने अनुसूचित जनजाति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव,ब्लॉक किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष के पदो से इस्तीफा दिया है ।
विशाल सिंह उरेती का मरवाही के जनपद क्षेत्र क्रमांक 13 में अच्छी पकड़ है, इस क्षेत्र में वे सभी सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। साथ ही वह करगी कला के सरपंच प्रतिनिधि रह चुके हैं, वर्तमान में वे जनपद सदस्य प्रतिनिधि है। इस क्षेत्र में उन्हें अच्छा जन समर्थन प्राप्त है।
अपने इस फैसले के कारण उनके दल बदल की अटकलें लगाई जा रही थी। पर उन्होंने यह साफ कर दिया है, कि मैंने अपने व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों से इस फैसले को लिया है। इस फैसले के लिए मुझ पर किसी का दबाव नहीं था। अब मैं बिना राजनीतिक दबाव के समाज उत्थान के लिए काम करना चाहता हूं।