माचलपुर - नगर में हनुमान जन्मोउत्सव के पावन पर्व पर नगर के समस्त हनुमान मंदिरो पर साज सज्जा की गई एवं श्री 1008 श्री चाठा कुण्डी बालाजी महाराज मंदिर पर भगवान को चांदी का नया मुकुट धारण करवाया गया एवं पूरे मंदिर को सजाया गया एवं रात्रि में महा आरती की गई l
उसके बाद आनंद मानस मंडल द्वारा रात्रि में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, नगर के आवास कालोनी मन्दिर पर श्री परोड़ा के बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य जो पिछले एक हफ्ते से चल रहा था आज हनुमान जन्मोउत्सव के दिन पूर्ण हुआ और मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई l
नगर के श्री 1008 श्री इमली वाले बालाजी मंदिर से शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुवे पूरे नगर में निकाली गई , जुलुश का स्वागत श्याम बैरागी मित्र मण्डल एवं बैरागी परिवार द्वारा जल पान करवाया गया एवं भगवान का स्वागत पुष्प वर्षा कर करवाया गया ,उसके पश्यात श्री इमली वाले बालाजी की झांकी मंदिर पहुंची जिसके बाद भगवान श्री इमली वाले बालाजी की महाआरती की गई और रात्रि में भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों द्वारा प्रसादी ग्रहण की गई l