शहडोल- खबर आ रही है कि बैगा सम्मेलन में सम्मलित होने आए बैगाओं को जिला प्रशासन ने फफूंद लगी सब्जी और पूड़ी का वितरण किया l जिसका लगभग 500 लोगो ने विरोध किया है l बैगा समाज के लोगो ने खराब भोजन के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज मुर्दाबाद के नारे भी लगाए l खाने में फफूंद लगी सब्जी और पूड़ी देने से भड़के बैगा समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया l यह लोग मंडला , डिंडौरी, बालाघाट जिले से सम्मेलन में सम्मलित होने आए थे l
शहडोल - बैगा सम्मलेन में बैगाओं को मिला फफूंद लगा भोजन, नाराज बैगाओं ने लगाए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे