नई दिल्ली - आजकल फेसबुक और व्हाट्सअप काफी लोकप्रिय हैं, एक दुसरे को जानकारी साझा करने को लेकर l परन्तु पिछले कुछ समय से देखने में आया है कि इनका प्रयोग भ्रामक और झूठी खबरे फैलाने में भी किया जा रहा है l ऐसी ही एक खबर कल से वायरल हो रही है जिसमे यह प्रचारित किया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है l इसमें कहा जा रहा है कि वाजपेयी का निधन 29 मार्च को हो गया l इस वायरल खबर के चलते कई लोगों ने तो उन्हें श्रद्धांजलि तक दे डाली है l मैसेज में कहा जा रहा है कि बीजेपी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की पुष्टि की है l
लेकिन हम आपको बता दें कि यह खबर पूरी तरह झूठी है l इस तरह की कोई भी जानकारी बीजेपी या किसी और स्रोत से नहीं आई है l यह महज एक अफवाह है l भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश (बीएमपी न्यूज़ 24 ) आपसे अपील करता है कि इस तरह की किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें l
मालूम हो कि अटल बिहार वाजपेयी डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं l बीमारी के चलते वह 2009 से व्हीलचेयर पर हैं, अभी वह जीवित है l कुछ समय पहले ही भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था l