बैतूल  -  जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी से सारणी रेलवे लाइन पर चोरपाढरा के पास बन रहे रेलवे के अंडर ब्रिज की मुरम पांच सौ रुपये ट्राली से बेची जा रही है । यह अंडर ब्रिज रेल विभाग और सतपुड़ा ताप विद्युत ग्रह मिल कर बना रहे है l इसमें आधा पैसा रेल विभाग है तो आधा पैसा सतपुड़ा ताप बिजली घर का है l रेलवे ने इसका टेण्डर जारी किया था l भोपाल की किसी कम्पनी को काम मिला है और फिर  सारणी का नेतानुमा ठेकेदार इसे बना रहा है ।

          जानकारी के मुताबिक खुदाई में निकली मुरम धड़ल्ले से दिन रात बेची जा रही है l मुरम के इस अवैध विक्रय को देखने वाला कोई नही है । सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों के अलावा ग्राम पंचायत भी इस मुरम को खरीदकर सीमेंट रोड की पटरी भर रही है l वही सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकाने लगाने की फिराक में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर समतलीकरण करने के इरादे से भी यह मुरम खरीदकर गड्ढे भरे जा रहे है । करोड़ो की लागत से बन रहे अंडर ब्रिज में ठेकेदार आम के आम और गुठलीयो के दाम की कहावत को चरितार्थ करते हुए मुरम बेचकर वसूल रहा है ।