होशंगाबाद -प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना जब से शुरू की गई है तब से लेकर अब तक ह्मदय रोग से पीडित सैकड़ो बच्चो के लिए यह योजना वरदान सिद्ध हुई है। इस योजना से गंभीर ह्मदय रोग से पीडित बच्चो का चिन्हित अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा ऑपरेशन किया जाता है और ऑपरेशन के बाद बच्चो के ह्मदय की सतत मानिटरिंग भी की जाती है। होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड के ग्राम रजोन के कृषक विक्रम कीर के दो बच्चों के ह्मदय में छेद था। विक्रम कीर की 6 वर्षीय बेटी आराधना व 5 वर्षीय बेटे हेमंत के ह्मदय का ऑपरेशन मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना के तहत बंसल हास्पिटल भोपाल में हुआ।
बच्चो के दादा श्याम लाल बताते है कि वे 3 एकड खेत के मालिक है। जिससे उनके परिवार का मुश्किल से गुजारा होता है। जब उन्हे पता चला कि उनकी पोती आराधना एवं पोते हेमंत के दिल में छेद है और तत्काल उसका ऑपरेशन होना जरूरी है तो वे काफी घबरा गए। बाबई के चिकित्सकों ने उन्हे सलाह दी कि वे जिला चिकित्सालय होशंगाबाद में बच्चो को दिखवाएं। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उन्हे बंसल अस्पताल भोपाल में बच्चो के ऑपरेशन करने की सलाह दी और इसके लिए उन्होने एस्टीमेट बनाकर मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना से आराधना के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए तथा हेमंत के लिए 1 लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराई। प्राप्त राशि से आराधना एवं हेमंत के ह्मदय का ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया।
बच्चो के दादा श्याम लाल बताते है कि हम गरीब लोग है हमारी हेसियत नहीं थी कि हम इतने मंहगे अस्पताल में बच्चो के ह्मदय का उपचार करा पाते लेकिन मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना हमारे लिए वरदान बनकर आई। वे बताते है कि आराधना और हेमंत शुरू में सामान्य बच्चो की तरह ही खेलते कूदते थे किन्तु चलते-चलते वे कई बार गिर जाते थे फिर धीरे-धीरे उन्होने चलना फिरना बंद कर दिया था। इससे घबराकर परिवार ने झाड-फूंक के द्वारा उन्हे ठीक करना चाहा किन्तु झाड-फूंक का कोई असर नहीं हुआ।
बच्चो की मां श्रीमती किरण बाई का कहना है कि जब से बच्चो के ह्मदय का ऑपरेशन हुआ है उसके बाद उनके बच्चे अब सामान्य बच्चो की तरह खेलने कूदने लगे है। श्याम लाल बताते है कि इसी खुशी में वे जल्द ही भण्डारा कराकर मां नर्मदा और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करेगे।