ब्यावरा -  गुरुवार को एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्याक्ष मुकेश सक्सेना एवं संभागीय अध्यक्ष श्याम निगम के नेतृत्व में भिंड जिले के पञकार संदीप शर्मा की हत्या है या हादसा इसकी सीबीआई जॉच की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंञी के नाम स्थानीय प्रशासन एसडीएम अंजली शाह को सौपा गया।

           ज्ञापन में खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने तथा पञकारों की सुरक्षा के लिए पञकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई। पञकार संदीप शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी को शासकीय नौकरी में लेने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है। इस दौरान वरिष्ठ पञकार सर्वश्री गोपीलाल चौहान रामचरण चौरसिया मॉगीलाल कुशवाह केपी कारपेंटर जगदीश बिजौरिया सुरेश शर्मा विनोद शर्मा किशोर जानोरिया राजेश नेजर आदि पञकार साथी मौजूद थे ।