रेहटी  - म्रप्र के भिंड जिला मुख्यालय पर दिन दहाड़े रेत माफियाओं ने षडयंत्र पूर्ण तरीके से पत्रकार संदीप शर्मा की कुचलकर हत्या की और उसे दुर्घटना का नाम देते हुए स्वयं को बचाने का असफल प्रयास किया। पत्रकार संदीप शर्मा की हत्या करने वाले सभी हत्यारो को गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरूवार को श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉकाध्यक्ष शरण तिवारी के नेतृत्व में एक ज्ञापन राज्यपाल म्रप्र शासन के नाम तहसीलदार राजेंद्र जैन को सौंपा ।

        ज्ञापन में बताया कि शासन की संपत्तियों व योजनाओं का दुरुपयोग करने वालों के चेहरे से नकाव हटाने का दायित्व भी पत्रकारो का है। वर्तमान समय में पत्रकारो के समक्ष सुरक्षा का मुद्दा सबसे बड़ा और अन सुलझा हो गया है। बेखौफ माफिया और भ्रष्ट जन प्रतिनिधियों तथा भ्रष्ट अधिकारियों के गठबंधन की आंख की किरकिरी पत्रकार बन गए हैं। इसलिए अब दिन दहाड़े पत्रकारो पर हमले होना आम बात हो गई है।

       उक्त गठबंधन पत्रकारो की हत्या करने में भी भयभीत नही है। उक्त गठबंधन की काली करतूत बीते दो दिनो में बिहार, आरा तथा म्रप्र के भिंड के पत्रकारो की हत्या कर दी। माफियाओं और भ्रष्टो का गठबंधन कर पत्रकार संदीप शर्मा की हत्या करने वालो के विरूद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष शरण तिवारी, मुकेश मेहता, कमलेश बैष्णव, बलराम सिसोदिया, आरवी विश्वकर्मा, केएल चौहान, दिनेश रघुवंशी, सर्वेश चौहान, विनय धाकड़, अशोक मेहरा (चंकी),लाडसिह चौहान,मुकेश साहू, रोहित पवार, आनंद विश्वकर्मा चकल्दी शामिल है।