रेहटी - प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में हो रहे लगातार रेत के परिवहन पर अंकुश लगता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है l जहां एक और नगर में चल रहे निर्माण कार्यों पर रेत का अवैध उत्खनन द्वारा अवैध रेत की सप्लाई की जा रही है। नगर रेहटी की गलियों में नर्मदा तट से आने वाली अवैध रेत की ट्राली जो कि नगर के लोगों द्वारा निर्माण कार्य के लिए मजबूरी बस ज्यादा पैसे चुकाकर खरीदना पड़ रही है l
वही अवैध माफियाओं द्वारा बनाई गई यूनियन द्रारा रेट अपने हिसाब से फिक्स किए गए हैं l जिससे प्रधानमंत्री आवास में बन रहे सैकड़ों गरीबों के आशियानों पर महंगाई का संकट बरकरार है l जिन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शासन ने मकान बनाने के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये उपलब्ध कराए की आप इतनी रकम में इतना मकान बनाकर तैयार कर ले l मगर उनकी मजबूरी एक ही है रेत की महंगाई उनके लिए विघ्न पैदा कर रही हैl वहीं दूसरी और सुबह 8:30 बजे के लगभग तहसीलदार राजेन्द जैन द्वारा एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ लिया गया है जो नगर की गलियों में खाली करने जा रहे थे l मगर यह कार्यवाही ऐसा ना हो सिर्फ दिखावा साबित हो क्योंकि ट्रैक्टर ट्राली द्वारा प्रतिदिन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रेत की सप्लाई हो रही है l
इसके बावजूद प्रशासन 1,2 ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ कर अपने काम से इतिश्री कर लेता है l यदि प्रशासन का यही रवैया लगातार बना रहा तो जल्द ही इसका परिणाम भी क्षेत्र की जनता को भोगना पड़ेगा क्षेत्र की जनता का आक्रोश रेत माफियाओं के खिलाफ एक बड़े जन आंदोलन के रूप में होता हुआ दिखाई दे रहा है। आगे रेत माफियाओ के खिलाफ नगर में आक्रोश पनप रहा है।