गोटेगांव - खबर आ रही है कि नगर के फुहारा चौक से पेट्रोल पंप मार्ग पर तहसील के सामने, सूर्या फोटो कॉपी की दुकान पर बीच सड़क पर लगाए गए टेंट के पाइप से टकराकर एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो गया है l बाइक का नंबर एमपी २० केजी २४६१ है l 

           दरअसल सूर्या फोटोकॉपी वालों के यहाँ श्राद्ध का कार्यक्रम था जिसके चलते बीच सड़क पर टेन्ट लगाया गया था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद भी टेन्ट सड़क पर ही लगा हुआ था l  शाम करीब 6.45 पर बढ़ईयाखेड़ा निवासी बकील नामक व्यक्ति अपनी टू व्हीलर गाड़ी से कहीं जा रहा था l अंधेरा होने के कारण टेन्ट का पाइप बाइक सवार को नजर नहीं आया और वह पाइप से टकरा गया l उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण काफी मात्रा में खून बह रहा था l घायल युवक को राहगीरों ने पुलिस की सहायता से हास्पिटल पहुँचाया जहाँ उसका इलाज कराया किया जा रहा है l