रीवा  - पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में हत्या के आरोपी को पुलिस ने महज 48 घंटो के अंदर किया गिरफ्तार कर लिया है l बीते दिनों रीवा जिले के सबसे बड़े टी आर एस कालेज में नीतिन सिंह गहरवार की कालेज परिसर के अंदर गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें एक आरोपी संग्राम सिंह को कल ही अन्य छात्रों के द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था और इस घटना का मुख्य आरोपी वैभव ठाकुर अपने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। जिसको पुलिस अधीक्षक रीवा के आदेश पर आज साइबर सेल के द्वारा Facebook लोकेशन के माध्यम से ताला से गिरफ्तार किया गया है l यह आरोपी बहुत ही शातिर अपराधी है। जो आए दिन मारपीट, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता था ।