भोपाल - जैसे जैसे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं प्रदेश सरकार के मंत्रियों की सक्रियता बढ़ गई है l इसी तारतम्य में हम आपको बता रहे है कि किस मंत्री का क्या कार्यक्रम है l जानकारी के अनुसार पशुपालन, जेल, मंत्री अन्तरसिंह आर्य धार जिले के कुक्षी दौरे पर हैं । स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह मुरैना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे l उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर में रहेंगे l खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी दौरे पर हैं l कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन बालाघाट में शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं l
इसी तरह वित्त मंत्री जयंत मलैया दमोह में विभिन्न ग्रामों में निर्माण कार्यो का करेंगे भूमिपूजन, जनसंवाद भी करेंगे l महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस मंदसौर में पेयजल एमएसपीई उपार्जन श्रमिक पंजीयन की करेंगी समीक्षा तो नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मायासिंह नीमच में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगी शामिल l राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजलाल कोल रीवा में स्थानीयों से मुलाकात करेंगे l इंदौर में पंच/सरपंचों के सम्मेलन में शामिल होंगी लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन । दोपहर 12 बजे से सपना संगीता रोड के सामने स्थित पंचशील नगर में लोहा मण्डी के पास माई मंगेशकर सभागृह में यह कार्यक्रम होगा । इनके अलावा सीएम शिवराज सिंह भी सक्रिय हैं क्योंकि सभी के सामने चौथी बार सरकार बनाने को लेकर चुनौती हैं l