इटारसी - देश और प्रदेश में हो रही पत्रकारों की हत्याओं के विरोध में इटारसी और आसपास से आये पत्रकारों ने काला दिवस मनाया और शहीद पत्रकारों को श्रद्धांजली दी l सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर अपराधियों और माफियाओं द्वारा जो प्राणघातक हमले हो रहे हैं वह बंद होने चाहिए और पत्रकारों की जघन्य हत्या में शामिल लोगों को फांसी होना चाहिए l इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार बंधू उपस्थित थे l