रीवा - विवादों को लेकर सदैव सुर्ख़ियो में रहने वाले शिक्षा के मंदिर ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय (टीआरएस कालेज) का परिसर आज ख़ून से लथपथ हो गया l दिन दहाड़े कुछ युवकों ने 22 वर्षीय छात्र नितिन सिंह गहरबार की गोली मारकर हत्या कर दी और मौक़े से फ़रार हो गए, इस घटना से कालेज के छात्र सहमे हुए हैं ।
इस घटना से जहाँ एक ओर जिले की क़ानून व्यवस्था पर एक बार पुन: प्रश्नचिन्ह लग गया है, वहीं दूसरी ओर कालेज प्रबंधन की भी पोल खुल चुकी है। बता दें की टीआरएस महाविद्यालय काफ़ी समय से गुंडागर्दी का अखाड़ा बनता जा रहा है। शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की घटना शिक्षा जगत के लिए एक अशुभ संकेत है, शासन प्रशासन को चाहिए की कालेज परिसर में एक पुलिस चौकी का निर्माण कराएँ जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो ।