नई दिल्ली - दिल्ली को ट्रकों के प्रदूषण और उससे होने वाले जाम से बचाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तैयार कर लिया है। यह बाहरी राज्यों में जाने वाले वाहन दिल्ली के बाहर से ही निकाल देगा।
जानकारी के अनुसार एनएचएआई द्वारा तैयार किया गया कई खूबियों से लैस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए दुनिया के 20 देशों का अध्ययन किया गया है। यह भारत का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है, जिसमें वाहनों का वजन एंट्री प्वाइंट पर पहुंचने से पहले ही हो जाएगा और यह डिसाइड हो जाएगा कि उक्त वाहन की एंट्री होनी है कि नहीं l
जानकारी के मुताबिक अगर वाहन ओवरलोड पाया गया तो एंट्री प्वाइंट के बजाय अपने आप ही एक्जिट गेट खुल जाएगा। यह एक्सप्रेसवे कुंडली से पलवल तक 6 लेन वाला और 135 किलोमीटर लंबा है। इसे बनाने की लागत 12 हजार करोड़ रुपए आई है ।