उमरिया/मानपुर -  मानपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय में सत्तर प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को गुड प्रजेन्टेशन हेतु आज स्मार्टफोन वितरित किए गए। गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के विविध सरकारी कालेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की कक्षाओं में उपस्थिति बढ़ाने की कवायद को लेकर उन्हें प्रोत्साहित कर अपनी कक्षा में प्रत्येक पीरियड अटेन्ड कर अपनी विषय गत रुचि बढ़ाकर अव्वल दर्जे में स्थान हासिल करने हेतु प्रेरित करने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि बच्चों को उनकी क्लास में बेहतर अटेंडेंस हो ताकि वे अपने पाठ्यक्रम की कोई विषय वस्तु समझ पाने से वंचित न रहें l

            प्राय:देखा जाता है कि स्कूलों से कालेज में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स अपनी क्लासेस नियमित रूप से अटेन्ड नहीं करते तथा वे स्व अध्ययन के विकल्प को बेहतर मानकर उसे ही चुन लेते हैं l जिससे उनकी अपनी कक्षा के प्रति अभिरुचि कमतर होती जाती है और वे पाठ्य वस्तु में भ्रमित हो सकते हैं l इसलिए सरकार ने अपने महाविद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर विचार किया और इस हेतु बच्चों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई ताकि वे अच्छे परिणाम को प्राप्त कर सकें इसी कड़ी में आज मानपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ६९ छात्र-छात्राओं को मोबाइल वितरित किए गए l

          उक्त कार्यक्रम में मानपुर एन एस यू आई के संगठन प्रभारी छात्र नेता राहुल द्विवेदी ने स्टूडेंट्स को मोबाइल बांटे। स्मार्टफोन वितरण के इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार तथा दैनिक विजय-मत के स्थानीय संपादक त्रिवेणी शरण द्विवेदी जिला प्रेस क्लब के ब्लाक इकाई प्रमुख आशुतोष त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेन्द्र सिंह, व्याख्याता समाजशास्त्र डॉ के बी सिंह, अर्थशास्त्र डॉ के के साकेत, हिंदी डा अनीता पाण्डेय, ग्रंथपाल गायत्री सिंह समेत समस्त अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।