सोहागपुर - आज प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का सोहागपुर में आगमन हुआ, सोहागपुर विद्यायक विजयपाल सिंह की अगुवाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया गया l जनता के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था भारतीय जनता पार्टी एवं बीजेपी समर्थक किसानो द्वारा अपने खून से मुख्यमंत्री का तुलादान करना ।
वही मुख्यमंत्री ने शासकीय कन्या स्कूल की छात्राओं के साथ 200 मीटर तक साइकल चलाई। मुख्यमंत्री ने खुले मंच से किसानो को मिलने वाली समर्थन मूल्य की घोषणा करते हुए कहा कि 16 अप्रेल से किसानों के खातों में पिछले वर्ष का समर्थन मूल्य 200 रु. एवं इस वर्ष 10 जून से गेंहू का समर्थन मूल्य 265 रु दिया जयेगा।
वही कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध काले झंडे दिखा कर किया गया , जिन्हें पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर होशंगाबाद, बाबई , सोहागपुर अलग अलग थानो में भेज दिया गया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल के साथ मोहन कहार, पार्षद अंबेडकर वार्ड सोहागपुर, भारतीय किसान मोर्चा से रणवीर पटेल व कार्यकर्ता लगभग 12 लोगों ने अपनी गिरफ्तारियां दी।