रेहटी -   नगर के शासकीय कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया गया । और प्रतिभावान छात्राओं को चयन कर उन्हे पुरुस्कार वितरित किए गए । प्रोत्साहन पुरुस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि, विशेषातिथि और अध्यक्ष ने समारोह में वितरित किए। इस अवसर मुख्यअतिथी वन विकास निगम अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, नगर पचांयत अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, आशाराम यादव, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष सुभाष मालवीय, स्वरूप सिंह  पटेल, प्रचार्य अंजली गड़वाल वा किसान मोर्चा के अध्यक्ष आनद गोपाल पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यायण और दीप परज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंंभ किया ।
 
          मुख्यातिथि गुरू प्रसाद शर्मा ने कहा कि हमारे जिले और देश में  प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कमीं नही है। आवश्यकता उनकी  प्रतिभाओं को निखारने की है। और शासकीय महाविद्यालय रेहटी भी उन  प्रतिभाओं को निखारने में सहयोग  वरदान कर रहा है। आवश्यकता छात्र-छात्राओं को आत्मशक्ति और  प्रतिभा को और उभारने की आवश्यकता है। ताकी हमारे देश का नाम रोशन हो सके। 
 
         कार्यक्रम का संचालन रासेयो अधिकारी डॉ  पुनीत कुमार मालवीय ने किया। इस अवसर  राज्य स्तर  प्रतिनिधित्व कर रहीं कु करूणा दायमा के माता  पिता का भी सम्मान किया गया। वहीं रासेयो से अकल,संजय,कपिल को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी रजनीकांत दुवे, उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर, शासकीय कॉलेज के अध्यक्ष कपिल चौहान, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद गोपाल, वनवीर सिंह चंद्रवंशी, पत्रकार आरवी विश्वकर्मा, मुकेश मेहता, बलराम सिसोदिया, कमलेश बैष्णव, दिनेश रघुवंशी और रामकृष्ण यादव, स्वरूवसिंह पटेल सोयत, कैलाश सेनी, आत्माराम सेन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।