दानीकुण्डी -  मरवाही ब्लॉक के वनांचल प्रमुख सेमरदर्री ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक दो बिलाईडाँड़ टोला में वन विभाग द्वारा लगाया गया, हैंडपंप लगभग साल भर पहले से बिगड़ा है। इस हैंडपंप पर 20 से 25 घर आश्रित हैं। इस हैंडपंप के खराब हो जाने के कारण मोहल्ले के लोग गांव के स्कूल में स्थित एकमात्र हैंडपंप का उपयोग कर रहें। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ जाने पर इस हैंड पंप का उपयोग ज्यादा होने लगेगा,जिससे इसके बिगड़ने की आशंका भी है। अगर यह हैंडपंप बिगड़ती है,तो लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

              वन विभाग के इस हैंडपंप की जल क्षमता व स्तर बहुत अच्छी है,पर पाईप लीक होने के कारण पानी ऊपर तक नही पहुंच पा रही।इसकी शिकायत मोहल्ले वासियों ने क्षेत्र के बीट गॉर्ड आर एल कुजूर व जनपद सदस्य अर्जुन सिंह मार्को को दी।जनपद सदस्य द्वारा मरवाही डिप्टी रेंजर संजय त्रिपाठी को इसकी जानकारी दी गयी,बावजूद इसके अब तक इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया।क्षेत्र तीन वर्ष से सूखे की मार खा रहा,जिससे क्षेत्र में जमीन के ऊपर व जमीन के नीचे जल स्तर वृहत रूप से प्रभावित हुआ है।जिससे कुएं या तालाब का गर्मी आते ही सूख जाती है,हैंडपम्प ही एक ऐसा साधन बचता है,जिससे जल की आपुर्ति की जा सके।ऐसे में अगर शाषन और प्रशाषन इन मूल समस्याओं का निवारण करने में सक्षम नही होगा तो आमलोग किसके पास अपनी समस्याओं का गुहार लगाएंगे।

इनका कहना है - 

क्षेत्र के जनपद सदस्य अर्जुन सिंह मार्को - साल भर से बिगड़े पड़े वन विभाग के इस नल में नए पाइप की आवश्यकता है,जिसके विषय में मैने मरवाही डिप्टी रेंजर को बहुत पहले ही आवगत कराया था,समस्या जस की तस है ,विभाग उदासीन नजर आ रहा।

वार्ड क्रमांक दो के पंच दयाराम पोर्ते - इस मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या पानी की कमी है।और इस हैंडपम्प पर लगभग 20 से 25 परिवार आश्रित है,जो इसके बिगड़ने के बाद कुएं और अन्य हैंडपम्प से जल आपूर्ति करते हैं,गर्मी में संकट बड़ी हो जाएगी।

भैयालाल गोंड़ - समस्या का निवारण जल्द नही हुआ तो,हमको गर्मी में पानी लाने लगभग 1किमी दूर जाना पड़ेगा।