उमरिया -  मानपुर से चंद कदम की दूरी पर स्थित लंका टोला एवम नामदेव मोहल्ला में बीती रात अज्ञात चोरों ने कई घरों के ताले चटकाए है,लंका टोला निवासी फरियादी राम कल्याण पिता पालन दास कोरी उम्र 34 ने इस मामले की विधिवत शिकायत भी की है l पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 357,380 का मामला पंजीबद्ध किया है।इस मामले में फरियादी के घर से तकरीबन 31 हजार के कीमती आभूषण एवम नगदी पार होने की खबर है।

           सूत्रों की माने तो इसके अलावा नामदेव मोहल्ले में भी बीती रात दो घर मे अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया है l जिसमें चोरी गयी कुछ सामग्री सुबह जभा तालाब के पास मिली है। मानपुर में अभी कुछ हफ्ते से चोरियों का ग्राफ निरन्तर बढ़ रहा है,अभी कुछ हफ्ते पहले समकुंज चौक में निर्माणाधीन मकान में भी चोरी हुई थी,जिसमे फरियादी ने नामजद शिकायत की थी। इसके अलावा पेशे से मिस्री विनोद गुप्ता के घर पर भी अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया था, जिसमे पीड़ित का नगदी सहित जरूरी कागजात पार हो गए थे,हालांकि बाद में पीड़ित के कागजात मानपुर स्थित तालाब के पास मिल गए थे।

         इसके अलावा जनवरी माह में स्थानीय श्याम सुंदर गुप्ता के घर नकाबपोशों ने मारपीट एवम लूट की वारदात को अंजाम दिया था,जिससे पूरा परिवार अब तक दहशत में है,इस मामले में भी शामिल आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है।इन मामलों के अलावा भी कई ऐसे चोरी के मामले है जिसमे अज्ञात चोर अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है,जरूरी है कि ऐसे मामलों में क्षेत्र के संदेही चोरों से आवश्यक पूछताछ की जाए जिससे ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।