उमरिया - थाना इंदवार अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर दो अलग अलग जगहों पर दबिश के दौरान पुलिस को आधे दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है, इन सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की पहली कार्यवाही शाम 5 बजे की गई जिसमें ग्राम असोड़ के गोटियांन मोहल्ले से चार जुआरी अशोक पिता जगदीश पटेल उम्र 30, मुकेश पिता राम नरेश पटेल उम्र 23, राम सजीवन पिता राम मित्र पटेल उम्र 34, रुपेश पिता राम सरोवर पटेल उम्र 25 को दबोचा गया l
वही रविवार की रात 7 बजे घनश्याम तिराहे स्टेशन रोड दमोय से रामचरित पिता विशाली कोल उम्र 48, बाबूलाल पिता कल्लू कोल उम्र 53, पप्पू पिता घनश्याम कोल उम्र 30, भगतराम पिता सुम्मा कोल उम्र 33 को पुलिस ने हिरासत में लिया है।थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह व्हीके ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्यवाही में हिरासत में लिए गये सभी आरोपियों पर जुवा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है,इसके अलावा शराब की अवैध बिक्री पर कार्यवाही करते हुवे ग्राम पनपथा में रामकरण पिता दददी जायसवाल उम्र 45 वर्ष के पास से 6 लिटर कच्ची शराब जप्त की गई है,जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।